फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसूलाबाद में सौंदर्यीकरण को 793 लाख और मिले

Sat, 11 Mar 2017 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
वित्तीय स्वीकृति मिलने पर शुरू होगा रसूलाबाद चौराहे का कायाकल्प। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धनाभाव के कारण रसूलाबाद चौराहे का रुका पड़ा सौंदर्यीकरण व चौड़ीकरण कार्य जल्द शुरू हो सकेगा। शासन ने इसके लिए 793.68 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है, जिसे पीडब्ल्यूडी विभाग शुरू कराएगा।
विज्ञापन



रसूलाबाद चौराहा और आबादी भाग का सौंदर्यीकरण, चौड़ीकरण करने के लिए पूर्व में कार्ययोजना बनाई गई थी। जिसके अनुसार चौराहे से एक-एक किलोमीटर कानपुर रोड, बिल्हौर रोड, झींझक रोड सहित अन्य मार्गों पर इंटरलाकिंग, डिवाइडर, प्रकाश, पक्का नाला निर्माण सहित अन्य कार्य कराए जाने थे।


सौंदर्यीकरण कार्य के लिए 2431.24 लाख रुपये की कार्ययोजना बनाई गई थी। जिसकी पहली किस्त 486.25 लाख रुपये 30 मार्च 2016 को जारी की गई। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने कार्य शुरू कराया।
विज्ञापन



वहीं, दूसरी किस्त के तौर पर 10 करोड़ रुपये 13 दिसंबर 2016 को जारी किए गए, जिसका कार्य चल रहा। लेकिन, पूर्व में धनाभाव के कारण चौराहे के आसपास गिट्टी, नाला सहित अन्य कार्य अधूरा पड़ा हुआ था।


इस पर वर्ष 2016-17 में त्वरित आर्थिक विकास योजना अंतर्गत 793.68 लाख रुपये की तीसरी किश्त की राज्यपाल ने वित्तीय स्वीकृति प्रदान की। जिसकी सूचना अनुसचिव उत्तर प्रदेश शासन जयप्रकाश ने लोक निर्माण विभाग को दी है। इससे अब दोबारा रसूलाबाद चौराहा व आबादी भाग का सौंदर्यीकरण व चौड़ीकरण कार्य रफ्तार पकड़ेगा।
-------

- विद्युत विभाग को पोल हटाने व वन विभाग को लगे पेड़ काटने के लिए कहा गया था  जो अभी तक नहीं हुआ है। उक्त कार्य पूरा होते ही दोबारा सौंदर्यीकरण व सड़क चौड़ीकरण कार्य शुरू कराया जाएगा। - अमर किशोर (एक्सईएन पीडब्ल्यूडी)
-------

नए अंदाज में दिखेगा रसूलाबाद- कानपुर देहात। रसूलाबाद चौराहे पर सौंदर्यीकरण व चौड़ीकरण के चलते गिट्टी डाल कर छोड़ दिया गया। इसके बाद से काम अधूरा पड़ा हुआ है। वहीं पक्का नाला निर्माण न होने से भी जलनिकासी को लेकर समस्या बनी हुई है।


हालांकि, तीसरी किस्त मिलने के बाद अब चौराहा और आबादी क्षेत्र के सौंदर्यीकरण और सड़क चौड़ीकरण कार्य शुरू हो सकेगा। पूरा कायाकल्प होने के बाद रसूलाबाद चौराहा नए लुक में नजर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें