फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्य शिविर पर हमले के विरोध में वकीलों ने फूं का आतंकवाद का पुतला

Thu, 22 Sep 2016 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आतंकी हमले के ‌विरोध में पुतला दहन करते वकील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उड़ी सैन्य मुख्यालय पर हुए आतंकी हमले के  विरोध में जिला न्यायालय माती के अधिवक्ताओं ने आतंकवाद का पुतला दहन कर विरोध जताया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान के विरोध में नारे लगाए।
विज्ञापन



बुधवार को जिला कचहरी माती के अधिवक्ताओं ने गत रविवार सुबह जम्मू कश्मीर के उड़ी सैन्य शिविर पर आतंकवादी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। आतंकवाद का पुतला दहन कर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे साथ ही कहा कि शांत रहने से काम नहीं चलने वाला।

अब पाक समर्थित आतंकियों को उन्हीं की भाषा में जवाब देना होगा। ऐसे नीचता पूर्ण कृत्य के लिए माफ नहीं किया जा सकता। समय आ गया है कि आतंकियाें को पाकिस्तान में घुसकर मारना होगा। इस दौरान एकीकृत बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश पांडेय, जितेंद्र प्रताप सिंह चौहान, रामदेव सिंह, शशि भूषण सिंह, आदित्य पांडेय, भूपेंद्र सिंह भदौरिया, रविप्रकाश त्रिपाठी आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें