फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर दो सगी बहनों से किया गैंगरेप

Thu, 11 Jul 2013 01:18 AM IST
लखीमपुर खीरी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी में ईसानगर थाना क्षेत्र के एक गांव में असलहों से लैस बदमाशों ने दो सगी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इन्हीं बदमाशों ने लूटपाट की तीन वारदातों को भी अंजाम दिया।
विज्ञापन


हैरत की बात यह है कि एसपी से लेकर एसओ तक सामूहिक दुष्कर्म को घटना की जानकारी नहीं है। यही नहीं, पुलिस ने दोनों बहनों का मेडिकल परीक्षण कराने की भी जरूरत नहीं समझी। उलटे थाने पहुंचे पीड़ित परिवार को जांच कराने के बहाने टरका दिया गया।

थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात करीब 11 बजे सात सशस्त्र बदमाश एक घर में दीवार फांदकर घुस आए। आहट पाकर गृहस्वामी जाग गया।

बदमाशों ने धमकी देकर गृहस्वामी की पत्नी के जेवर उतरवाए और दोनों को एक कमरे में बंद कर दिया। आरोप है कि इसके बाद गृहस्वामी की 14 और 18 वर्षीय पुत्रियों के साथ बदमाशों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


करीब दो घंटे बाद बदमाश घर में रखे 5200 रुपये और करीब 50 हजार रुपये कीमत के जेवरात लूटने के साथ धमकी देते हुए फरार हो गए।

बुधवार सुबह गृहस्वामी ने परिवार समेत थाने पहुंच कर पुलिस को तहरीर दी। बकौल पीड़ित परिवार एसओ ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कहते हुए उन्हें टरका दिया।

पीड़ित बहनों का मेडिकल परीक्षण भी नहीं कराया है। यही नहीं, एसओ राजकुमार यादव ने घटना की जानकारी से ही इंकार कर दिया। एसपी प्रशांत कुमार ने भी कहा कि ऐसे मामले के बारे में उन्हें कोई सूचना नहीं है। अब संज्ञान में आया है।

इस वारदात के बाद बदमाशों ने गांव के एक और घर पर धावा बोल दिया। यहां से उन्होंने महिला के कुंडल नोचे और मोबाइल छीन लिया।

इसके बाद गांव के बाहर ईंट भट्ठे पर इन्हीं बदमाशों ने मुनीम के अलावा श्रमिकों की पिटाई कर नकदी और मोबाइल छीन लिए। दोनों घटनाओं की तहरीर ईसानगर पुलिस को दी गई है। अभी तक किसी की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें