फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: जहरीली शराब से अब तक 43 मरे

Thu, 24 Oct 2013 12:50 AM IST
अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में जहरीली शराब पीकर बीमार एक और व्यक्ति की बुधवार सुबह मौत हो गई। वह बीते बृहस्पतिवार से ही निजी अस्पताल में भर्ती था। मंगलवार रात चिकित्सक के जवाब दे देने पर परिवार वाले उसे घर ले आए थे।
विज्ञापन


इसी के साथ जहरीली शराब पीकर मरने वालों की संख्या अब 43 हो गई है।

मुबारकपुर थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव निवासी श्यामराज चौहान (58) पुत्र भागीरथी जहरीली शराब पीने से बृहस्पतिवार को बीमार पड़ा। परिवार के लोग उसे सीएचसी मुबारकपुर ले गए वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हालत खराब देख जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने श्यामराज को वाराणसी रेफर कर दिया था लेकिन परिवार के लोगों ने उसे जिला मुख्यालय के ही निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। मंगलवार रात श्यामराज की हालत अचानक और बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर निजी अस्पताल के डॉक्टर ने जवाब देते हुए उसे वाराणसी रेफर कर दिया। इस पर परिवार के लोग उसे घर लेते आए, जहां बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें