फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सपा विधायक ने मुलायम सिंह से मांगी 'मौत'

Thu, 13 Jun 2013 02:19 AM IST
वाराणसी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सपा विधायक अब्दुल समद अंसारी और उनकी पत्नी शहला परवीन ने पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र भेजकर इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है।
विज्ञापन


उन्होंने डीएम और एसएसपी को भी इस आशय का पत्र दिया है। उनका आरोप है कि कांग्रेस विधायक अजय राय उनकी छवि खराब कर रहे हैं। उन्होंने अजय राय की संपत्ति की जांच कराने की मांग भी की है।   

सपा मुखिया को भेजे पत्र में सपा नेता ने कहा है कि पिंडरा के विधायक अजय राय अपने करीबी मंजूर अहमद को प्रभाव में लेकर फर्जी दस्तावेज के आधार पर मेरी छवि खराब कर रहे हैं।
विज्ञापन


लिखा है कि अजय राय के समर्थक मेरे घर के इर्दगिर्द घूमते हैं। इससे परिवार की सुरक्षा को खतरा है।

मैंने कानून के खिलाफ कोई काम नहीं किया है। एक सप्ताह से अधिक समय से मेरी छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है।

इससे मैं मानसिक रूप से काफी परेशान हो गया हूं। मुझे इच्छा मृत्यु की अनुमति दी जाए ताकि जान देकर खुद को ईमानदार साबित कर सकूं।

पूर्व विधायक की पत्नी शहला परवीन ने भी सपा मुखिया को पत्र लिखकर पति के साथ सती होने की अनुमति मांगी है।

पूर्व विधायक ने बताया कि उन्होंने पुलिस से मानसिक उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट लिखने और पिंडरा के विधायक की संपत्ति की जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन


उधर, विधायक अजय राय ने कहा कि बसपा के शासन काल में मेरी संपत्ति की जांच हो चुकी है। सपा भी करा ले। मैं जांच के लिए तैयार हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें