फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री और सपा के वरिष्ठ नेता घूरा राम की दिल का दौरा पड़ने से मौत, कोरोना पॉजिटिव भी निकले

Thu, 16 Jul 2020 09:23 AM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
पूर्व मंत्री व सपा के वरिष्ठ नेता घूरा राम (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री घूरा राम का लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। वहीं बलिया के जिलाधिकारी ने उनके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की है।

विज्ञापन

सपा नेता घूरा राम बलिया जिले के रसड़ा सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रह चुके थे। इनकी पहचान कभी बहुजन समाज पार्टी के इकलौते चेहरे के रूप में हुआ करती थी और मायावती के सबसे खास नेताओं में गिने जाते थे।

यह मंत्री भी मायावती गवर्नमेंट में ही थे। समय बदलने के साथ पार्टी बदली और इस समय समाजवादी पार्टी के हिस्से में थे। गुरुवार को सुबह चार बजे किंग जार्ज मेडिकल कालेज लखनऊ में उन्होंने अंतिम सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने से पूर्व मंत्री घूरा राम को किंग जार्ज मेडिकल कालेज लखनऊ ले जाया गया था। इसकी सूचना मिलते ही जनपद में शोक की लहर दौड़ गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें