फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलविदा जुमा: इबादत को एक साथ झुके हजारों सिर 

Fri, 01 Jul 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
अलविदा जुमे पर नमाज अदा की गई
विज्ञापन
जुमा अलविदा की नमाज सदर बाजार स्थित जामा मस्जिद में पुलिस एवं प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्थाओं के बीच संपन्न हुई। हजारों की संख्या में रोजेदारों ने अल्लाह ताला की बारगाह में नमाज अदा कर मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी। शहर मुफ्ती अब्दुल अलीम ईसा ने कहा 11 माह में जो गलतियां की, उससे माफी मांगने का माह रमजान है।
विज्ञापन

नमाज से पूर्व तकरीर करते हुए शहर मुफ्ती अब्दुल अलीम ईसा ने कहा रमजान का पवित्र माह वो है जिसमें 11 माह के गुनाहों की माफी मिलती है। खुद को पाक, साफ रखना है तो दीन के बताए रास्ते पर चलो। वह काम करो जिससे खुदा खुश हो। शरीयत कहती है किसी को कष्ट मत दो, किसी से झूठ मत बोलो, किसी की अमानत में खयानत न करो। अपने हाथ एवं जुवां से किसी को कष्ट न पहुंचाओ। चाहे वह किसी भी मजहब को मानने वाला हो। इस्लाम में तो इंसान के साथ जानवरों को भी कष्ट नहीं पहुंचाने की बात कही गई है। एक दूसरे से प्यार, मोहब्बत करें। तकरीर के बाद शहर मुफ्ती अब्दुल अलीम ईसा के निर्देशन में हाफिज शम्शी ने नमाज अदा कराई। नमाज के दौरान एक साथ हजारों सिर अल्लाह ताला की इबादत में झुके। उन्होंने देश में अमन चैन की दुआ मांगी। 
जुमा अलविदा की नमाज के लिए पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम की ओर से सुबह से तैयारी की गई थी। सुभाष तिराहा से रसूलपुर तक साफ सफाई के साथ चूने का छिड़काव कराने के साथ रंगोली सजाई गई। सुबह 11 बजे से सुभाष तिराहा एवं नालबंद चौराहे से सदर बाजार की ओर आने वाले ट्रैफिक को रोक दिया। बाजार की ओर खुलने वाली गलियों को बंद कर दिया था। इस दौरान एडीएम उदय सिंह, एसपी सिटी संजीव वाजपेयी, नगर आयुक्त रामौतार रमन, उपायुक्त प्रमोद कुमार, नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्र बहादुर यादव, सीओ सिटी ओमकार सिंह, निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर जितेंद्र केन, एई रमाशंकर राम, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. प्रताप सिंह, जेपी बघेल, प्रभारी निरीक्षक उत्तर शशिकांत शर्मा पुलिस फोर्स और पीएसी के साथ ईदगाह के बाहर मुस्तैद थे।  
विज्ञापन


सपा, बसपा और कांग्रेस के नेता भी पहुंचे 
अलविदा जुमा की नमाज के दौरान जामा मस्जिद के बाहर सपा जिलाध्यक्ष अमोल यादव, एमएलसी डा.दिलीप यादव, विधायक शिकोहाबाद ओमप्रकाश वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप उर्फ छोटू, चौधरी संजय यादव, शमशाद बाबा, राजकुमार राठौर, भूरी सिंह यादव, नीतेश अग्रवाल जैन, हिकमत उल्ला खां, हाशिम मंसूरी, हादी जावेद, पप्पू यादव, असलम भोला, बसपा नेता खालिद नसीर, आसिफ नसीर और कांग्रेस के नेता गुलाम जीलानी, नसीर अहमद, शफातखान राजू, जावेद उमर, प्रकाश निधि गर्ग, साजिद बेग, वकार अहमद, नुरुलहुदा लाला राइन पूर्व सभासद हरिओम वर्मा, अकील गुलाब खां आदि जुमा अलविदा के मौके पर नमाजियों से मिले। 

ईद की नमाज का वक्त मुकर्रर 
ईदगाह         8.15 बजे 
जामा मस्जिद  8.30 बजे 
शाही मस्जिद  8.45 बजे 

सचिव ने आभार व्यक्त किया 
सदर बाजार स्थित जामा मस्जिद कमेटी के सचिव सूफी अंसार हुसैन ने जुमा अलविदा की नमाज के दौरान चाक चौबंद व्यवस्थाएं करने को डीएम एवं एसपी, नगर आयुक्त के साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों का आभार व्यक्त किया। कहा सदर बाजार के दुकानदारों ने अपनी दुकानों में नमाजियों को जगह देकर बहुत अच्छा काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें