फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंद्रपुरी में ट्रैक्टर चालक ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के मोहल्ला इंद्रपुरी में सोमवार को एक युवक ने कमरे का दरवाजा बंदकर फांसी लगा ली। परिजन ने दरवाजा तोड़कर युवक को जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक ट्रैक्टर चालक था।
विज्ञापन

थाना उत्तर के जलेसर रोड मोहल्ला इंद्रपुरी निवासी रामू उर्फ भोना (23) पुत्र राजेंद्र प्रसाद ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। मृतक के भाई अर्जुन का कहना है सोमवार को दोपहर में घर आया रामू नशे की हालत में था उसने गाली-गलौज करने के साथ ही खुद को कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद परिवार के लोग छत पर चले गए थे। इसी दौरान उसके कमरे से कपड़ों के जलने की बदबू आई तो परिजन ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। दरवाजा नहीं खुला तो परिजन ने जंगले से झांककर देखा। अंदर रामू साड़ी से फंदे पर लटका था। मौके पर पहुंची ने जांच पड़ताल की है। एसएचओ थाना उत्तर केडी शर्मा ने कहा कि मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें