फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र के नगला मिर्जा बड़ा में रविवार को पारिवारिक कलह के चलते एक युवक फंदा पर लटका मिला। आनन- फानन में परिजन उसे उपचार को ट्रॉमा सेंटर ले गए। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव ले गए।
नगला मिर्जा बड़ा थाना रामगढ़ सुनील कुमार (30) ने गृह कलह के चलते रविवार सुबह फंदा पर लटक गया। परिजन द्वारा उसे फंदे पर लटका देख चीख-पुकार मच गई। संवाद