शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब फिरोजाबाद के तत्वावधान में माधौगंज स्थित डीआर इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें 55 विद्यार्थियों ने भाग लिया और 41 मॉडल प्रदर्शित किए।
प्रदर्शनी का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश व जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने मां सरस्वती एवं महान वैज्ञानिक सर सीवी रमन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। अश्वनी जैन ने बताया कि प्रदर्शनी में 55 विद्यार्थियों ने 41 मॉडलों एवं पोस्टरों का निर्माण किया। सड़क सुरक्षा, सोलर पंप, पानी की नाव, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, ज्वालामुखी, अम्लीय वर्षा, परासरण, ऑटोमेटिक स्ट्रीट लाइट प्रमुख हैं।
विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान कुमारी अंजली, द्वितीय स्थान कु. अनुष्का एवं तृतीय स्थान कु प्राची, सीनियर वर्ग में श्रीकांत, सुशान्त एवं कु. शिवांगी गुप्ता ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतिभागियों एवं मार्गदर्शक शिक्षकों को जिला विज्ञान क्लब द्वारा निर्गत प्रमाणपत्र प्रधानाचार्य एवं जिला समन्वयक द्वारा वितरित किए गए।
कार्यक्रम प्रभारी ओम प्रकाश एवं नोडल प्रभारी दुन्द्रसेन को अश्वनी कुमार जैन ने प्रशस्तिपत्र प्रदान करके सम्मानित किया। ओम प्रकाश ने सभी विद्यार्थियों के मॉडलों की सराहना की। संचालन शुभांकर ने किया। वरुण कुलश्रेष्ठ, ओमवीर सिंह, प्रमेश कुमार, भीमसेन यादव, विनीत प्रकाश, पीयूष सारस्वत, बेबी यादव, प्रज्ञा यादव एवं समस्त विद्यालय परिवार मौजूद रहा।