फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कार्यक्रम से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। गांव धातरी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। उपचार को परिजन सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर आए। यहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव सिरसा खास निवासी गुलफान (29) सोमवार रात मक्खनपुर में आयोजित किसी कार्यक्रम में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहा था। वह सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव धातरी के पास पहुंचा था, तभी किसी वाहन की चपेट में आकर वह घायल हो गया।
आसपास के लोग और परिजन युवक को ट्रॉमा सेंटर लेकर आए। यहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष सिरसागंज उदयवीर सिंह मलिक का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें