फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: आंगनबाड़ी सेविकाओं को दिया पोषण ट्रैकर एप का प्रशिक्षण

विज्ञापन
आंगनबाड़ी सेविकाओं को दिया पोषण ट्रैकर एप का प्रशिक्षण - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जसराना में बाल विकास परियोजना कार्यालय जसराना पर आंगनबाड़ी सेविकाओं को पोषण ट्रैकर एप्लीकेशन का एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया। इस एप के माध्यम से आंगनबाड़ी सेविका ऑनलाइन जानकारी भर सकेंगी।
विज्ञापन

मंडलीय समन्वयक ममता पाल एवं सीडीपीओ सीमा यादव ने आंगनबाड़ी सेविकाओं को बताया कि पोषण ट्रैकर के तहत गर्भवती महिलाओं, कुपोषित बच्चों, अति कुपोषित बच्चों का वजन, धात्री महिलाओं की जानकारी उपस्थिति आदि सभी प्रकार की जानकारी ऑनलाइन भरनी होंगी। उन्होंने बच्चों, गर्भवती और धात्री महिलाओं के नियमित टीकाकरण को गति देने पर जोर भी दिया।
एप में छह साल तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी रखी जाएगी। इसके माध्यम से कुपोषण जैसी गंभीर बीमारियों की भी मैपिंग की जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान शशि राजपूत, संध्या, राधा, निर्मला, निशा, कांती, चंद्रप्रभा, सरिता देवी, सुधा देवी, सुमन, गीता, उर्मिला देवी, सत्यप्रभा, ज्योत्सना मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें