फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम विशेष दिवस पर मतदाता बनने के लिए बूथों पर उमड़े युवा

विज्ञापन
टूंडला में बीएलओ को फार्म-6 व फार्म-7 सौंपते जनप्रतिनिधि - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
फिरोजाबाद। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शनिवार को जिले के सभी 2171 बूथों पर बीएलओ मौजूद रहे। विशेष दिवस का अंतिम दिन होने के कारण बूथों पर राजनीतिक दलों के बीएलए और युवा बड़ी संख्या में फॉर्म संख्या छह जमा कराने पहुंचे। यह स्थिति जिले के अधिकांश बूथों पर नजर आई। एडीएम अभिषेक कुमार सिंह ने जिले के कई बूथों पर दस्तक देकर बीएलओ को रजिस्टरों की जांच की।
विज्ञापन

जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के अंतिम विशेष दिवस पर शनिवार सुबह दस बजे से बीएलओ सभी मतदान केंद्रों पर पहुंच गए। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं ने बूथों पर पहुंचकर मतदाता बनने के लिए फार्म संख्या छह भरकर जमा कराए। ज्ञानलोक इंटर कॉलेज सुहागनगर, सीएल जैन कॉलेज, नगला भाऊ प्राथमिक स्कूल, बोधाश्रम रोड स्थित रामानंद गर्ग इंटर कॉलेज, सरोजनी नायडू स्कूल, कमला नेहरू स्कूल प्रांगण के साथ ही कोटला रोड स्थित श्री गौरीशंकर इंटर कॉलेज, आंबेडकर इंटर कॉलेज के प्रांगण में नजर आया।
बीएलओ के साथ ही राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा भी फार्म संख्या छह को भरकर जमा कराए गए। एडीएम अभिषेक कुमार सिंह ने शनिवार को कई बूथों पर दस्तक दी। एसडीएम सदर मनोज कुमार ने भी कई बूथों पर दस्तक दी। उन्होंने बीएलओ को हिदायत दी 30 नवंबर तक फार्म संख्या छह भरकर जमा कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें