फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत: नाबालिग को अकेला देख घुस आया दिलशाद, फिर वीडियो बनाते हुए नोचा जिस्म; आपबीती सुन घरवालों के उड़े होश

Sun, 11 Aug 2024 07:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

सुहागनगरी में नाबालिग को घर में अकेला देखकर दिलशाद घुस आया। इसके बाद वीडियो बनाते हुए घिनौना काम किया। आपबीती सुनकर घरवालों के होश उड़ गए। 
विज्ञापन
girl demo - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पड़ोस के गैर समुदाय के युवक ने नाबालिग से दुष्कर्म किया। इसके साथ उसकी वीडियो भी बना ली है। युवक ने उसे धमकी दी कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो वह उसे जान से मार देगा। डरते-डरते किशोरी ने यह बात अपनी मां को बताई। मां ने युवक के खिलाफ थाने में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच और आरोपी की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


घटना नारखी थाना क्षेत्र की है। यहां एक महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री घर पर थी। तभी पड़ोस में रहने वाला युवक दिलशाद घर आया। उसकी पुत्री को अपने घर बुलाकर ले गया। जहां उसने पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के दौरान युवक ने उसकी वीडियो भी बना ली। साथ ही धमकी दी कि अगर यह बात किसी को भी बताई तो जान से मार देगा। 

नाबालिग ने डरते-डरते आपबीती अपनी मां को बताई। इसके बाद पीड़िता की मां थाने पहुंच गई। पूरी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी दिलशाद के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
 

पीड़िता को उपचार को जिला अस्पताल भेजा है। थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पीड़िता की मां ने थाना पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी की तलाश में टीमें दबिश दे रही है। पीड़िता का मेडीकल कराने के साथ अन्य कार्रवाई की जा रही है। -सर्वेश कुमार मिश्रा, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें