फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीले पदार्थ के सेवन से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मंगलवार रात रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला ठारपूठा निवासी युवक की विषाक्त पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई।
विज्ञापन

ठारपूठा निवासी धर्मेंद्र कुमार (22) ने मंगलवार रात घर के समीप बगीची में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। युवक बेहोशी की हालत में घर पहुंचा। युवक की हालत देख परिजन उसे एक निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल लेकर आए। यहां से आगरा रेफर किया गया। आगरा ले जाते समय युवक की रास्ते में मौत हो गई। शव को परिजन घर ले गए।
सूचना पर रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि युवक का विवाह छह माह पूर्व नारखी क्षेत्र की रहने वाली आरती के साथ हुआ था। शादी से पूर्व युवक की नौकरी सेना में लग गई थी। लेकिन ज्वानिंग लेटर मिलने के बाद वह नौकरी करने नहीं गया।
विज्ञापन

इसको लेकर परिवार में विवाद चल रहा था। थानाध्यक्ष रामगढ़ हरर्वेंद्र मिश्र का कहना है कि युवक की मौत विषाक्त पदार्थ के सेवन से हुई है। घरेलू विवाद के कारण युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें