शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। पालीवाल महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों द्वारा ‘शिक्षा एवं बेरोजगारी पर कोविड-19 का प्रभाव’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिले के महाविद्यालयों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ऑनलाइन प्रतियोगिता में मोनाली ने प्रथम और मोनिका ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में छात्राओं ने कोविड-19 महामारी के दौरान अपने अनुभव को चित्र एवं लेखन के माध्यम से कागज पर उकेरा। जिसमें उन्होंने शिक्षा एवं बेरोजगारी की दशा-दिशा को रेखांकित किया। प्रतियोगिता जूम मीटिंग के माध्यम से ऑनलाइन कराई गई। अध्यक्षता विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. रामवीर सिंह चौहान ने की।
मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य संपर्क अधिकारी अंशुमाली शर्मा और कार्यक्रम का आयोजन पालीवाल महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. एमपी सिंह व डॉ. टीएच नकवी ने किया। निर्णायक मंडल में डॉ. जेके अवस्थी, डॉ. अजब सिंह, डॉ. प्रताप सिंह, डॉ. आरबी पांडे एवं डॉ. अजेय करन चौधरी रहे। प्रथम स्थान एसएसपी गर्ल्स कॉलेज की मोनाली, द्वितीय स्थान मोनिका, तृतीय स्थान पर पालीवाल महाविद्यालय की फिजा खान एवं अमरदीप कॉलेज फिरोजाबाद की खुशी तिवारी रहीं।