फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 लाख के गांजा सहित हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। रसूलपुर थाना पुलिस ने मंगलवार रात मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया। उसके पास से करीब 15 लाख रुपये का गांजा भी बरामद किया है। आरोपी अवैध शराब के कारोबार से भी जुड़ा है।
विज्ञापन

सीओ सिटी हरिमोहन सिंह ने बताया कि दक्षिण थाना क्षेत्र के मोहल्ला पैमेश्वरगेट निवासी महेश गुप्ता दक्षिण थाने का हिस्ट्रीशीटर है। जो अपने पुत्र के साथ रसूलपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला कन्हैया नगर में अवैध शराब का कारोबार करने के साथ ही मादक पदार्थ की तस्करी भी करता है। मंगलवार रात मुखबिर की सूचना पर फतेहाबाद रोड स्थित मटसेना तिराहा से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से करीब 22 किलो गांजा बरामद किया गया। जिसकी कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गई है।
उन्होंने बताया कि चार दिन पहले रसूलपुर पुलिस ने कन्हैया नगर में छापा मारकर एक घर से 89 हजार लाल रंग के ढक्कन, 25 हजार फर्जी क्यूआर कोड, फाइटर ब्रांड के 10 हजार नकली रैपर के साथ 25 हजार लीटर फाइटर ब्रांड की नकली शराब बरामद की थी। कार्रवाई के दौरान आरोपी अपने पुत्र के साथ भाग निकला था। आरोपी के पुत्र को 13 मार्च को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था जबकि हिस्ट्रीशीटर महेश फरार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें