फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के मामले में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म के मामले में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ
विज्ञापन

फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र में दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी ने डीएम कार्यालय पर शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। वहां से घर आते समय युवक ने दबरई के पास जहरीला पदार्थ खा लिया, इससे वह बेहोश हो गया। परिजनों ने गंभीर हालत में उसे सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

युवक की मां का आरोप है एक युवती ने उसके चारों बेटों के खिलाफ दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने बार-बार दबिश दे रही है। उन्होंने न्याय के लिए पुलिस के आला अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भी दिया, लेकिन न्याय नहीं मिला। बुधवार को एक बेटे ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद वह घर के लिए चल दिया। जब वह दबरई के पास पहुंचा तो उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में वह बेहोश हो गया। आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। उनकी सूचना पर अन्य परिजन भी पहुंच गए। उन्होंने गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें