फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सड़क पर दाैड़ा आग की लपटों में घिरा युवक... दृश्य देख लोगों की निकल गई चीख, नाले में कूदकर बचाई जान

Mon, 17 Mar 2025 09:45 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

युवक को आग की लपटों में घिरा लोगों की चीख निकल गई। खुद को बचाने के लिए युवक नाले में कूद गया। आग बुझ गई लेकिन वह तड़पता रहा। बाद में उसे अस्पताल भेजा गया। युवक ने आग लगाने का आरोप लगाया है।
 
विज्ञापन
आग में झुलसने से युवक की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र में सोमवार शाम हुई घटना से चारों ओर सनसनी फैल गई। आग की लपटों से घिरा युवक चिल्लाते हुए नाले में कूद गया। यह देख आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। किसी तरह युवक को नाले निकालकर एंबुलेंस से सरकारी ट्राॅमा सेंटर भेजा। घायल ने तीन युवकों पर आग लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मोहल्ला हिमांयुपुर ब्राह्मण चौकी निवासी मनीष शर्मा सोमवार शाम इंडस्ट्रीज एरिया में आग की लपटों से घिरा हुआ जोर-जोर से चिल्ला रहा था। उसके शरीर से धधकते आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। तभी युवक नाले में कूद गया। 

जिससे आग तो शांत हो गई, लेकिन आग से घायल युवक बचाव को तड़पता रहा। आसपास के लोगों ने किसी तरह युवक को नाले से बाहर निकलवाकर एंबुलेंस से सरकारी ट्राॅमा सेंटर भेज दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी की। इसके बाद सरकारी ट्राॅमा सेंटर जाकर घायल से जानकारी ली। घायल मनीष ने उपचार के दौरान बताया कि वह गणेश नाम के युवक के पास काम करता है। सोमवार को गणेश और उसके दो साथी उसे बुलाकर ले गए थे। तभी बातचीत के दौरान ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग के हवाले कर दिया। 

थाना प्रभारी ने बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है। आग युवक ने खुद लगाई है, या फिर किसी और ने लगाई है। जांच के बाद पुष्टि हो सकेगी। अभी घायल को उपचार के लिए आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें