फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: बेरहमी से मारा...सिर कुचलकर युवक की हत्या, पास ही पड़ा मिला खून से सना पत्थर; नहीं हुई पहचान

Mon, 17 Mar 2025 07:51 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

ग्रामीण खेत पर पहुंचे तो युवक की लाश दिखी। शव का चेहरा बुरी से बिगाड़ दिया गया था। पास ही खून से सना पत्थर पड़ा था। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के सिरसागंज में थाना नगला खंगर के ग्राम सुजनीपुर में एक खेत में अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शिनाख्त नहीं होने से पुलिस ने देर शाम पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का मानना है कि युवक की सिर पर पत्थर मारकर हत्या की गई है। खून से लथपथ पत्थर भी शव के पास बरामद किया गया है।
विज्ञापन


सिरसागंज क्षेत्र के थाना नगला खंगर में ग्राम सुजनीपुर के मुकेश के खेत में दोपहर दो बजे ग्रामीणों को खून से लथपथ 25 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। खेत में शव मिलने की सूचना पर थाना नगला खंगर की पुलिस मौके पर पहुंची। 

जांच पड़ताल में पुलिस को शव के पास खून से लथपथ एक पत्थर भी मिला है। इसके साथ ही युवक के सिर और चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। जिससे अंदाजा लगाया गया है कि युवक को इसी पत्थर से प्रहार करके मारा गया है। 
विज्ञापन


घटनास्थल के पास ही खून के छींटे पड़े थे। मृतक जींस की नीली पैंट और चेक शर्ट पहने हुए था। लेकिन मृतक का चेहरा पत्थर मारकर बुरी तरह से बिगाड़ दिया गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें