फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: मजदूरी न देने पर युवक ने खुद को लगा ली आग...बचने के लिए नाले में कूदा, आरोपी ठेकेदार गिरफ्तार

Tue, 18 Mar 2025 09:30 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

सड़क पर लपटों में घिरे युवक को दाैड़ते देख अफरा-तफरी मच गई थी। अब मामले में खुलासा हुआ है कि आग युवक ने खुद ही लगाई थी। वह मजदूरी के रुपये नहीं मिलने से परेशान था। पुलिस ने आरोपी ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज किया है। 
 
विज्ञापन
police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र में ठेकेदार द्वारा मेहनत की रकम न देने और उत्पीड़न से परेशान होकर एक युवक ने खुद को आग लगा ली थी। वह आग की लपटों से घिरा हुआ था और बचाने को आवाज दे रहा था। इसके बाद वह पास के ही नाले में कूद गया था। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित के भाई की तहरीर पर पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। मंगलवार को पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


मोहल्ला हिमांयुपुर ब्राह्मण चौक निवासी मनीष शर्मा सोमवार शाम औद्योगिक क्षेत्र में आग की लपटों से घिरकर चिल्ला रहा था। शरीर से आग की लपटें उठती देख लोगों की भीड़ जुट गई। तभी युवक नाले में कूद गया। 

इससे आग बुझ गई। इसके बाद भी वह बचने के लिए छटपटाता रहा। आसपास के लोगों ने युवक को नाले से निकलवाकर सरकारी ट्रामा सेंटर भेज दिया था। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


पीड़ित के भाई राजेश ने बताया कि दोनों भाई उमा फैक्टरी में ठेकेदार गणेश के अंडर में काम करते हैं। ठेकेदार मजदूरी के रुपये को लेकर काफी दिन से मनीष को परेशान कर रहा था। कुछ दिन पहले ठेकेदार ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी भी दी थी। 

सोमवार को भी ठेकेदार ने मनीष को प्रताड़ित किया। इसके बाद उसने तेल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि टूंडला के गांव नागऊ निवासी गणेश दत्त शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें