फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जेएस विश्वविद्यालय में फर्जी डिग्री प्रकरण... SOG ने यूनिवर्सिटी में छह घंटे की जांच, हार्ड डिस्क की बरामद

Tue, 18 Mar 2025 10:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

जेएस विश्वविद्यालय में फर्जी डिग्री प्रकरण में एसओजी ने जांच की। छह घंटे की सर्च के दौरान हार्ड डिस्क बरामद की। टीम अपने साथ कुलाधिपति और रजिस्ट्रार को लेकर पहुंची थी। कुछ दस्तावेज भी टीम अपने साथ लेकर गई है। 
विज्ञापन
जेएस यूनिवर्सिटी में जांच-पड़ताल कर वापस आते अधिकारी। - फोटो : जेएस यूनिवर्सिटी में जांच-पड़ताल कर वापस आते अधिकारी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान से शिकोहाबाद लाए गए कुलाधिपति और रजिस्ट्रार की निशानदेही पर जयपुर एसओजी की टीम ने यूनिवर्सिटी में लगातार 6 घंटे तक जांच-पड़ताल की। टीम ने अपनी जांच के लिए कंप्यूटरों की हार्ड डिस्क एवं कुछ अन्य दस्तावेजों को बरामद किया है। उन्हें टीम अपने साथ जयपुर ले गई है।
विज्ञापन


शिकोहाबाद की जेएस यूनिवर्सिटी की फर्जी डिग्री प्रकरण में जयपुर एसओजी की टीम ने कुछ दिन पहले कुलाधिपति डॉ. सुकेश यादव और रजिस्ट्रार नंदन मिश्रा समेत दलाल अजय भारद्वाज को गिरफ्तार किया था। इनसे एसओजी की टीम सघन पूछताछ कर इस पूरे रैकेट का पर्दाफाश करने का प्रयास कर रही है।

ये भी पढ़ें -  UP: होली की पार्टी तो बहाना था, व्यापारी समझ नहीं सका पत्नी के खूनी इरादे; गला घोंटकर हत्या, फिर लाश के साथ...
विज्ञापन



शनिवार को एसओजी की टीम यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति एवं रजिस्ट्रार को कस्टडी में जयपुर से लेकर शिकोहाबाद स्थित यूनिवर्सिटी पहुंची। सूत्रों के अनुसार टीम ने यूनिवर्सिटी जाकर वहां कंप्यूटरों की हार्ड डिस्क (जिसमें डिग्रियों का डेटा सुरक्षित रखा जाता है) के अलावा वहां मौजूद कुछ अन्य दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। इसके बाद टीम दोनों आरोपियों को लेकर जयपुर रवाना हो गई थी।

सुबह 11 बजे यूनिवर्सिटी पहुंची थी टीम
जेएस यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ. सुकेश यादव एवं रजिस्ट्रार नंदन मिश्रा को टीम सुबह 11 बजे करीब यूनिवर्सिटी लेकर पहुंची थी। यहां टीम लगभग छह घंटे तक रुकी। इस दौरान किसी को भी अंदर नहीं आने दिया गया। इसके बाद टीम शाम पांच बजे करीब दोनों आरोपियों को लेकर जयपुर रवाना हुई।
विज्ञापन



एसओजी जयपुर के एडीजी विजय कुमार सिंह ने बताया कि टीम दोनों ही आरोपियों को लेकर जांच-पड़ताल के लिए शिकोहाबाद स्थित यूनिवर्सिटी आई थी। यहां कुछ अभिलेखों की जांच की गई। इसके बाद दोनों ही आरोपियों को जयपुर साथ लेकर आई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें