फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: शादी की जिद पर अड़ी युवतियां, पांच साल से हैं दोनों दोस्त

Mon, 16 Nov 2026 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। नगर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। अलग-अलग समाज की दो युवतियां एक दूसरे के साथ शादी करने की जिद पर अड़ गईं। परिजन की सूचना पर पुलिस दोनों युवतियों को काउंसलिंग के लिए थाने लाई है, जहां काफी समझाने के बावजूद युवतियां एक दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़ी हुई हैं।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली दो युवतियां आपस में सहेली हैं। अलग-अलग समाज की रहने वाली युवतियां पिछले पांच सालों से एक दूसरे के संपर्क में थीं, उनका घर भी आमने-सामने है। दोनों एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसम खाने लगीं। सोमवार को दोनों युवतियां एक ही घर में साथ-साथ रहीं। जब परिजन ने इस बात पर नाराजगी जताई तो बात बिगड़ गई। दोनों युवतियों ने अपने-अपने परिवार वालों से बगावत कर दी।
दोनों शादी करने की जिद पर अड़ गईं। सूचना मिलने पर पहुंची शिकोहाबाद पुलिस युवतियों को साथ में थाने ले आई। जहां दोनों की पुलिस काउंसलिंग कर रही है। लगभग एक घंटे के प्रयास के बावजूद युवतियां एक-दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़ी हुई हैं। दोनों के परिजन भी थाने में अपनी-अपनी बेटियों को समझाने में लगे रहे। सीओ जयबिंद कुमार गुप्ता का कहना है कि दोनों युवतियों की काउंसलिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें