फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: छात्रों से भरी ईको गाड़ी पलटी, पांच विद्यार्थी घायल

Mon, 16 Nov 2026 10:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
प्राथमिक उपचार कराने के बाद मौके पर खड़े झा क्लासेस के छात्र। स्रोत पुलिस - फोटो : प्राथमिक उपचार कराने के बाद मौके पर खड़े झा क्लासेस के छात्र। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
- शिकोहाबाद के एटा रोड पर हुआ हादसा, चालक मौके से भागा, एक की हालत गंभीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। एटा रोड पर सोमवार सुबह एफसीआई गोदाम के सामने स्कूली छात्रों से भरी ईको गाड़ी ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पांच छात्र घायल हो गए। सभी छात्र स्टेशन रोड स्थित झा क्लासेस में पढ़ने जा रहे थे। घटना के बाद चालक मौके से भाग गया। घायलों में एक छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सोमवार सुबह करीब आठ बजे जसराना की ओर से आ रही ईको गाड़ी का चालक दूसरे वाहन को ओवरटेक करने लगा। इसी दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में आवास-विकास कॉलोनी निवासी शौर्य (17) और ऋतुराज (14), प्रोफेसर कॉलोनी निवासी सगे भाई रजत कुमार (17) और ऋषभ (18) तथा जानकी महल एटा रोड निवासी शौर्य (18) घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने घायलों को पास के निजी चिकित्सक के यहां प्राथमिक उपचार दिलाया और उनके परिजन को सूचना दी। जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजन छात्रों को दूसरे निजी अस्पताल ले गए। यहां एक छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। ईको गाड़ी को अरांव निवासी संदीप कुमार (22) चला रहा था। हादसे के बाद वह मौके से भाग निकला। इस संबंध में झा क्लासेस संचालक शिवशंकर झा ने बताया कि बच्चे जिस ईको गाड़ी में सवार थे, वह उनके अभिभावकों द्वारा लगाई गई है। हमारे यहां बसें भी संचालित हैं। चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा होने की बात सामने आई है।

चालक की लापरवाही के कारण हादसा हुआ है। अभी घटना की कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
जयबिंद कुमार गुप्ता, सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें