फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में युवक-युवती की मौत

Thu, 12 May 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
शिकोहाबाद के सुभाष तिराहे पर हादसे में दो लोगों की मौत हो गई
विज्ञापन
 हाईवे स्थित सुभाष तिराहा पर एक कंटेनर ने साइकिल सवार युवक और एक अन्य नवविवाहिता को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कंटेनर ने एक ऑटो और बोर्ड को भी टक्कर मार दी। अनियंत्रित कंटेनर से लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। घटना से तिराहा पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन

एक कंटेनर गुरुवार दोपहर फ्रिज लादकर फरीदाबाद से भुवनेश्वर जा रहा था। शराब के नशे में धुत चालक ने सुभाष तिराहा पर सामने से आ रहे साइकिल सवार मजदूर इस्माइल (42) पुत्र मुनीर निवासी ग्राम सिकेरिया थाना खैरगढ़ और नव विवाहिता ज्योति बघेल (23) पत्नी अनिल कुमार निवासी बजनी कौरारा थाना सिरसागंज को चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ज्योति फीरोजाबाद में एसएससी की कोचिंग से लौटकर सुभाष तिराहा के निकट पटरी पर घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी। हादसे के बाद अनियंत्रित कंटेनर ने एक बोर्ड और एक ऑटो को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इधर, हादसे के बाद चालक और परिचालक ने भागने का प्रयास किया लेकिन लोगों ने परिचालक अजय सिंह पुत्र वीरपाल  निवासी ग्राम जगतपुर थाना अतरौली, अलीगढ़ को कंटेनर सहित गिरफ्तार कर लिया। वहीं चालक राजेंद्र सिंह पुत्र फतेह सिंह मौके से भाग खड़ा हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि चालक और परिचालक दोनों नशे में थे। कंटेनर से चार शराब की बोतलें भी बरामद की गई हैं। दुर्घटना की जानकारी पर मृतकों के परिवारीजन भी आ गए।  पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें