फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र के लेबर फाटक के पास बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में ससुराल आए युवक माखन सिंह (38) की मौत हो गई। मूल रूप से आगरा के थाना पिनाहट क्षेत्र के गांव क्योरी निवासी माखन सिंह एक सप्ताह पहले अपनी पत्नी दागो देवी के साथ दतौजी कलां स्थित ससुराल आए थे।
बुधवार दोपहर बाजार से लौटते समय वे लेबर फाटक के पास सड़क किनारे पेड़ के नीचे बैठे थे, तभी आरसीसी मिक्सर मशीन (वाहन) की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की और बाद में पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की शिनाख्त की। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई है। मृतक अपने पीछे एक बेटा, दो बेटियों और पत्नी को छोड़ गए हैं। थानाध्यक्ष रमित कुमार आर्य ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। संवाद