फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जिला पंचायत सदस्य बताकर नौकरी के नाम पर छ लाख रुपये ठगे

Sat, 29 Aug 2026 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
शिकोहाबाद। खुद को जिला पंचायत सदस्य बताकर युवक ने एक महिला को आंगनबाड़ी में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। आरोपी ने महिला से नौकरी के नाम पर छ लाख रुपये ठग लिए। रुपये वापस मांगने घर पर गई महिला से छेड़खानी करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता ने थाना शिकोहाबाद में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला का अपने पति से विवाद चल रहा था। इस बीच महिला की मुलाकात राजेश कुमार निवासी वंशीनगर एटा रोड शिकोहाबाद से हो गई। दोनों के बीच बातचीत होने लगीं। बातचीत के दौरान खुद को जिला पंचायत सदस्य बताने वाले आरोपी राजेश कुमार ने महिला को आंगनबाड़ी में नौकरी लगवाने का प्रलोभन दिया। आरोप है कि आरोपी ने नौकरी के नाम पर महिला से छ लाख रुपये ठग लिए। दो माह बीतने के बाद भी नौकरी नहीं लगी तो महिला ने अपने रुपये वापस मांगे।
आरोपी ने रुपये वापस करने के लिए महिला को 14 अगस्त को अपने घर बुला लिया। आरोप है कि वहां आरोपी ने महिला के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर महिला को पिस्टल से जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने थाना शिकोहाबाद में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें