फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हाथ से छूटकर जमीन पर गिरी कुल्फी, मुख्यमंत्री तक पहुंच गई शिकायत; जानें पूरा मामला

Sat, 18 Jul 2026 12:24 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

यूपी के फिरोजाबाद जिले में अजब-गजब मामला सामने आया है। हाथ से छूटकर कुल्फी जमीन पर गिर गई। इस पर युवक ने आईजीआरएस पोर्टल पर मुख्यमंत्री से शिकायत की है। 
विज्ञापन
कुल्फी। सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के टूंडला में कुल्फी की डंडी (स्टिक) छोटी होने पर हाथ से छूट गई। पीड़ित युवक ने कुल्फी में डंडी छोटी होने की बात दुकानदार से पूछी तो दुकान पर मौजूद कर्मचारियों ने उससे अभद्रता कर दी। पीड़ित युवक ने अपने आप को ठगा सा महसूस होने पर दुकान और कर्मचारियों की आईजीआरएस पोर्टल पर मुख्यमंत्री से शिकायत की है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-पोस्टमार्टम गृह पर मानवता तार-तार: धूप में जमीन पर रख दी लाश, स्ट्रेचर तक नहीं दी; गिड़गिड़ाते रहे परिजन


 
Trending Videos
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव मरसेना निवासी धर्मवीर सिंह का आरोप है कि उसने सुभाष चौराहा स्थित बस स्टैंड में हीरा लाल कुल्फी की दुकान से खाने के लिए कुल्फी ली थी। कुल्फी लेने के बाद उसने जैसे ही खाना शुरू किया, तो कुल्फी की डंडी छोटी होने पर हाथ से छूट कर नीचे गिर गई। पीड़ित युवक ने जब दुकानदार से कुल्फी में डंडी छोटी होने की बात कही तो, दुकान पर मौजूद कर्मचारियों ने उससे अभद्रता कर दी। युवक ने अपने आप को ठगा सा महसूस करते हुए मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत कर उच्चाधिकारियों से जांच कराए जाने की मांग की है। 

ये भी पढ़ें-तोता तलाशने पर 50 हजार का इनाम: पक्षी मालिक ने जगह-जगह लगवाए होर्डिंग, तलाश में भटक रहे; लोगों से की ये अपील
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें