आरोपी लगातार बदल रहे थे ठिकाने
पुलिस ने आरोपियों हरदासपुर निवासी रामबाबू उर्फ पिंकी और सुमित को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब पिलाने के बाद रॉड से प्रहार करके ब्रजेश की हत्या की थी। घटना में प्रयुक्त रॉड और बाइक भी बरामद की गई है। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद अपने ठिकाने बदल रहे थे।
आरोपी की पत्नी से थे प्रेम संबंध
पूछताछ में रामबाबू ने बताया कि उसकी पत्नी ममता शादी से पहले अपनी बहन की ससुराल खगरई जाती थी। उस समय ब्रजेश के साथ उसके प्रेम संबंध हो गए थे। बाद में उसकी गलत आदतों के चलते ममता ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया था। करीब चार महीने पहले इस बात की जानकारी उसे हो गई। तभी से वह ब्रजेश की हत्या करने की साजिश रच रहा था।
रॉड से प्रहार कर मरने तक मारा
रास्ते में जरौली से शराब खरीदी। इसके बाद गेल गैस ऑफिस के समीप चकरोड पर बैठाकर शराब पिलाई। इसके बाद कितनी महिलाओं से उसकी दोस्ती है, इसकी जानकारी की। इस दौरान ब्रजेश ने ममता का नाम भी लिया। इसी समय रामबाबू ने ब्रजेश पर रॉड से प्रहार करना शुरू कर दिया। उसे मरने तक मारा।