फिरोजाबाद। उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला नगला मिर्जा छोटा निवासी 40 वर्षीय युवक ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली।
नगला मिर्जा छोटा निवासी जगदीश कुमार (40) ने शनिवार रात घर के अंदर कमरे में फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। युवक के शव को फंदे पर लटका देख परिजन में कोहराम मच गया।
इस बीच काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर उत्तर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया। थानाध्यक्ष उत्तर नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि आत्महत्या का कारण परिजन नहीं बता सके हैं।