फिरोजाबाद। पार्षदी का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे युवक को अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई है। पीड़ित ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दक्षिण थाना पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कह रही है।
दक्षिण थाना क्षेत्र के मोहल्ला नगला भाऊ निवासी सनी यादव का कहना है कि वह वार्ड नंबर 35 नगला भाऊ क्षेत्र से सपा से पार्षदी का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। वह अभी से प्रचार करने के साथ ही जनसंपर्क कर रहे हैं। शनिवार दोपहर करीब एक बजे उनके फोन पर एक अंजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम और पता नहीं बताया।
चुनाव न लड़ने की धमकी दी। यह भी कहा कि उसे (सनी यादव) मारने के लिए पैसे मिल चुके हैं। सनी ने दक्षिण थाने जाकर पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। थानाध्यक्ष दक्षिण बैजनाथ सिंह का कहना है कि पीड़ित की तरफ से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।