फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पैर फिसलने से तालाब में गिरा युवक, डूबने से मौत

Mon, 11 Nov 2024 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसागंज। थाना सिरसागंज क्षेत्र में सोमवार सुबह एक युवक घर शौच करने के लिए तालाब के किनारे गया था। तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और तालाब में डूबने से उसकी मौत हो गई। काफी मशक्कत के बाद उसके शव को तालाब से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

गुरैया सोयलपुर निवासी सिंटू (22) मजदूरी करता था। सोमवार सुबह गांव में बने तालाब के किनारे शौच करने गया था। शौच के बाद वह घर आ रहा था, तभी उसका पैर फिसल गया। इससे वह तालाब में गिर गया। उसने अपने बचाव में काफी हाथ-पैर मारे, लेकिन वह नहीं बच सका। उसको तालाब में डूबते हुए एक महिला ने देख लिया था। महिला ने परिजन व पुलिस को सूचना दे दी। जानकारी मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गए। लेकिन तब तक वह डूब चुका था।
पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद तालाब से उसे बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए शव जिला अस्पताल भेज दिया। परिजन ने बताया कि सिंटू अविवाहित था। तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। थाना प्रभारी वैभव कुमार सिंह ने बताया कि पैर फिसलने से वह तालाब में गिर गया था। डूबने से उसकी मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें