फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: देवोत्थान एकादशी पर भी गरीब बेटियों के हाथ नहीं हो सकेंगे पीले

Mon, 11 Nov 2024 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। समाज कल्याण विभाग नए वित्तीय वर्ष के सात माह में एक भी सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन नहीं कर सका। इतना ही नहीं मंगलवार को देवोत्थान एकादशी पर सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन कराने की उम्मीदों पर भी पानी फिर गया दिया। बेटियों की शादी के लिए आवेदन करने वाले पिता को जब यह पता चला कि इस तिथि पर भी शादी नहीं होगी तो वह परेशान दिखाई दिए। विभागीय अधिकारी शीघ्र ही कार्यक्रम आयोजित करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री गरीब कन्या सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले में 325 से अधिक आवेदन विभाग को पास आए थे। इन आवेदकों को दिवाली के बाद देवोत्थान एकादशी के दिन देव जागने के साथ बेटियों के हाथ पीले करने की गरीबों को उम्मीद थी। लेकिन समाज कल्याण विभाग सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन नहीं कर सका है। सोमवार को आवेदन करने वाले आवेदक कोई ब्लॉक में तो कोई निकायों में स्टाफ को फोन करके शादी कब आयोजित होगी इसकी जानकारी करते दिखाई दिए। समाज कल्याण विभाग की ओर से हरी झंडी नहीं मिलने के कारण वह कोई ठोस जवाब नहीं दे सके। विभागीय सूत्रों के अनुसार विभाग इसी माह में आगे शादी कराने की तैयारी कर रहा है।



सामान आपूर्ति करने वाले ठेकेदार को बदलने की तैयारी
समाज कल्याण विभाग अब बेटियों की शादी के लिए सामान आपूर्ति करने वाले ठेकेदार को बदलने की तैयारी की जा रही है। बताते हैं कि अभी तक इटावा की कमल इंटरप्राइजेज के द्वारा सामान की आपूर्ति की जा रही थी। जिला समाज कल्याण अधिकारी सूर्य कुमार मिश्र ने बताया कि साड़ी एवं गरीब बेटियों को दिए जाने वाले बिछिया एवं पायल का सैंपल फेल हो जाने के कारण नए ठेकेदार को जिम्मेदारी देने की तैयारी की जा रही है। इसकी कवायद में सोमवार को विभागीय स्टाफ जुटा दिखाई दिया।
विज्ञापन




-गरीब बेटियों की शादी का आयोजन शीघ्र कराया जाएगा। शासन से सितंबर माह में आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के कारण भी नए वित्तीय वर्ष में शादी नहीं कराई जा सकीं। आवेदन करने वाले पात्रों की शादी विभाग शीघ्र ही कराएगा।
विज्ञापन

सूर्य कुमार मिश्रा, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें