उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक व्यक्ति ने घर में पत्नी के दुपट्टे से फंदा बनाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के दौरान पत्नी बाजार खरीदारी करने गई थी। वापस लौटी पत्नी ने देखा तो चीख पड़ी। चीख पुकार सुवकर पड़ोसियों ने छत के रास्ते घर में घुसकर दरवाजा खोला।
विज्ञापन
घटना टूंडला कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कच्चा की है। यहां के निवासी सत्यप्रकाश जाटव उर्फ सत्तो घर में ही परचून की दुकान चलाकर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। उन पर एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं। पुत्रियों की शादी हो चुकी है। अविवाहित बेटा दिल्ली में नौकरी करता है। घर में केवल पति-पत्नी ही रहते हैं। सोमवार शाम चार बजे रीना बाजार गई हुई थी। इधर सत्यप्रकाश ने अंदर से दरवाजा बंद कर पंखे पर पत्नी के दुपट्टे से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।
खरीदारी कर पत्नी कुछ देर बाद वापस घर लौटी तो दरवाजा अंदर से बंद था। उसके द्वारा आवाज देने पर कोई आवाज नहीं आई तो पत्नी ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खुलवाया। कमरे में पति का शव पंखे पर झूल रहा था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी अनुज कुमार का कहना है कि आत्महत्या का कारण स्पष्ठ नहीं हो सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।