फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बारिश में नहाते समय पैर फिसलने से गड्ढे में गिरा युवक, डूबने से मौत; मची चीख पुकार

Sun, 11 Aug 2024 06:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

सुहागनगरी में बारिश में नहाते समय पैर फिसलने से एक युवक गड्ढे में गिर गया। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। 
विज्ञापन
शाहरुख फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बारिश में नहाते समय एक युवक पैर फिसलने से पानी से भरे गड्ढे में डूब गया। क्षेत्रीय लोगों ने शोर मचाकर अन्य लोगों को एकत्रित किया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक को गड्ढे से बाहर निकलवाया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। युवक की एक साल पहले ही शादी हुई थी।

विज्ञापन


घटना रामगढ़ थाना क्षेत्र के हसमत नगर की है। गांव निवासी शाहरुख (28) कारखाने में मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी एक साल पहले ही शादी हुई थी। रविवार को सुबह वह अपने घर के पास नहा रहा था। तभी पास में बने पानी से भरे गड्ढे में पैर फिसलने से वह गिर गया। आसपास मौजूद लोग कुछ कर पाते तब तक गड्ढा गहरा होने के कारण वह डूब गया। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद उसे गड्ढे से बाहर निकलवाया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष तेजवीर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मेडिकल और पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें