फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: हाईटेंशन लाइन का तार छूने से युवक की मौत, महिला की हालत नाजुक, घरों में मची चीख पुकार

Sun, 02 Jul 2023 08:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में हाईटेंशन लाइन का तार छूने से युवक की मौत हो गई। जबकि, महिला की हालत नाजुक हो गई। घटना से घरों में चीख पुकार मच गई। 
विज्ञापन
ht line हाईटेंशन लाइन (सांकेतिक) - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शनिवार रात ट्रक पर काम कर रहे युवक की करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन ने बताया कि जिस ट्रक पर काम कर रहा था उसके ऊपर से हाईटेंशन लाइन निकली थी। वह एचटी लाइन के तार से छू गया।। घटना शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के जेएस विश्वविद्यालय के लिए जाने वाले मार्ग की है।

विज्ञापन


जसराना थाना क्षेत्र के अकबरपुर मस्तपुर गांव निवासी नरेंद्र कुमार (28) अपने भाई के साथ ट्रक पर काम करके परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। शनिवार रात नौ बजे के करीब नरेंद्र अपने भाई के साथ ट्रक पर काम कर रहा था। काम करते समय वह वहां से गुजरी हाईटेंशन लाइन के तार से छू गया। आनन-फानन में आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल ले जाया गया। 

यह भी पढ़ेंः- यूपी का एक थाना ऐसा भी: बदमाशों से नहीं, बिच्छुओं से खौफजदा हैं पुलिसकर्मी, वर्दी तो कभी जूते में घुसकर काटते
विज्ञापन


सूचना मिलने पर परिजन भी पहुंच गए। वह उसे फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि नरेंद्र तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी दो माह पूर्व ही शादी हुई थी। उसकी पत्नी अंजलि का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि करंट लगने से युवक की मौत हुई है।

यह भी पढ़ेंः- Video: भाजपा सांसद के बाद विधायक ने बीच चौराहे पुलिस को हड़काया, बोले- वर्दी का ख्याल है नहीं तो...ठोकेंगे

हाईटेंशन लाइन से महिला को लगा करंट

दूसरा हादसा नारखी थाना क्षेत्र के गढ़ी कुबेर गांव में हुआ। गांव निवासी सुधा को रविवार की दोपहर घर के सामने से काम कर रही थी। इसी समय वहां से गुजरी हाईटेंशन लाइन के तार से छू गई। इससे वह करंट लगने से बुरी तरह झुलस गई। उसकी चीख निकल गई। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: प्रेमिका की दूसरी जगह तय हो गई शादी तो शैतान बना प्रेमी, घर में घुसकर की ऐसी हालत...देखकर कांप गई रूह

चीख सुनकर परिजन दौड़े। सुधा को किसी तरह से बिजली के तार से अलग किया। महिला को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी बिजली विभाग द्वारा गली व छतों के ऊपर झूल रहे जर्जर हाईटेंशन लाइन के तारों को सही नहीं कराया गया है। इस कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें