फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार को दूध से लदी मैक्स ने मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
शिकोहाबाद- अमन उर्फ शनी का फाइल फोटो - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। नसीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार सुबह घने कोहरे में दूध लेकर आ रही मैक्स ने एक बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां परीक्षण के बाद चिकित्सक ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे को गंभीर हालत में फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मामले में देरशाम तक कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

नगला खंगर के गांव नगला गुलाल निवासी कुलदीप (26) पुत्र संजीव शिकोहाबाद में पालिका में ट्यूबवेल ऑपरेटर है। सोमवार शाम उसकी बुआ का बेटे सनी (19) पुत्र पुष्पेंद्र निवासी गढ़ी दरगपुर फिरोजाबाद उसके पास आया था। सुबह आठ बजे दोनों बाइक से नगला गुलाल जा रहे थे। लखनपुर आश्रम के समीप सामने से तेज गति से आ रही मैक्स ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। जानकारी पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद सनी को मृत घोषित कर दिया। वहीं कुलदीप को गंभीर हालत में फिरोजाबाद रेफर कर दिया गया। वहीं नौशहरा पुल के समीप एक अन्य हादसे में वीरेश प्रताप (30) पुत्र जगमोहन निवासी धातरी सिरसागंज और रेहान (25) घायल हो गए। दोनों को फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें