फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: डेढ़ घंटे बंद रही एक्स-रे सेवा, लाइन में इंतजार करते रहे मरीज

विज्ञापन
फोटो 13 मेडिकल कॉलेज में एक्सरे मशीन बंद होने पर इंतजार करते मरीज। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मेडिकल कॉलेज में बुधवार को मेंटेनेंस कार्य के चलते विद्युत आपूर्ति बंद होने से करीब डेढ़ घंटे तक एक्स-रे सेवा प्रभावित रही। एक्स-रे कराने पहुंचे मरीजों को जांच के लिए इंतजार करना पड़ा। इस दौरान मरीज लाइन लगाकर जमीन पर बैठे नजर आए। बिजली आपूर्ति सुचारू होने के बाद एक्स-रे जांच शुरू की गई।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में हड्डी और अन्य बीमारियों से संबंधित मरीज डॉक्टर की सलाह पर एक्स-रे कराने पहुंचते हैं। बुधवार को मेंटेनेंस कार्य के कारण बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। इससे एक्स-रे कक्ष में जांच का काम रुक गया। एक्स-रे के लिए पहुंचे मरीज और उनके तीमारदार काफी देर तक अपनी बारी का इंतजार करते रहे। करीब डेढ़ घंटे बाद बिजली आपूर्ति सुचारू होने पर एक्स-रे सेवा शुरू हो सकी। इसके बाद मरीजों की जांच की गई।
सीएमएस डॉ. नवीन जैन ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य के कारण कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बंद रही थी। आपूर्ति बहाल होने के बाद एक्स-रे सेवा सुचारू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें