फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलवानों ने दिखाए कुश्ती के दांव-पेंच 

Thu, 13 Oct 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला
विज्ञापन
दंगल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को रामलीला मैदान में विराट दंगल का आयोजन किया गया, जिसमें जिला चैंपियन की कुश्ती प्रवीन कुमार, जिला चैंपियन बालिका की कुश्ती गुदांऊ की सुगम यादव, छात्र चैंपियन की कुश्ती कपावली के गब्बर के नाम रही। तहसील चैंपियन की कुश्ती लवकुश व दीपू के बीच बराबरी पर छूटी। दंगल में नामी-गिरामी पहलवानों के दांव-पेंच देखकर दर्शक रोमांचित हो गए।  
दंगल का शुभारंभ सपा जिलाध्यक्ष अमोल यादव और समिति के सचिव आरपी सिंह यादव ने फीता काटकर किया। संयोजक हरीश चतुर्वेदी ने प्रारंभ में बालकों की कुश्तियां कराई। 100 से 500 रुपये की कुश्तियां रवि, सूरज, मनोज, अतुल, प्रदीप, राजू, आकाश, राजेश, हरेंद्र, श्रीकांत, दीपक, रामऔतार, सूरज, विजय व भीमसेन के नाम रहीं। देवेंद्र ने मोहित को हराकर 3000 रुपये की कुश्ती जीती। आगरा के राजू को हराकर अनूप कपावली ने 4100 रुपये की कुश्ती जीती। 5000 रुपए की कुश्ती में दिलीप कपावली ने देवेंद्र, आगरा, सौरभ कपावली ने रविंद्र, आगरा, ओमकार ने रवि को पछाड़ कर जीती। 5100 रुपए की कुश्ती सीआरपीएफ के जवान टीटू के नाम रही। 
विज्ञापन

जिला चैंपियन बालिका की कुश्ती के लिए गुंदाऊ की सुगम यादव मैदान में उतरी, परंतु उनसे लड़ने कोई महिला पहलवान नहीं आईं। सुगम यादव को सूखा सेला प्रदान किया गया। दंगल में भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए थाना उत्तर प्रभारी शशिकांत शर्मा, मेला प्रभारी विजय गौतम पुलिस फोर्स के साथ मुस्तैद रहे। 
विज्ञापन

एमएलसी डा. दिलीप यादव, जिलाध्यक्ष अमोल यादव, राकेश अग्रवाल, प्रभात कुमार नगीना, मनोज यादव, श्याम सिंह यादव, उमेश चंद्र यादव, अजय यादव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें