फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तारी नहीं हुई तो होगा आंदोलन

Fri, 22 May 2015 10:53 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में अराजकता का माहौल है। लूट, डकैती, हत्या और दुष्कर्म जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। गूंगी-बहरी सरकार तमाशा देख रही है। ऐसी सरकार को जगाने के लिए आवाज उठानी होगी। यह बातें मूकबधिर एवं गर्भवती महिला के साथ हुए दुष्कर्म की घटना बाद कदमखंडी आश्रम पर आयोजित महापंचायत के दौरान भाजपा नेता व पूर्व सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहीं। उन्होंने कहा कि आरोपियों को शासन प्रशासन बचा रहा है।
विज्ञापन

एसपी सिंह बघेल ने कहा पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए एकजुट होना पड़ेगा। यदि यही घटना दिल्ली जैसी जगह होती, तो शायद वहां के लोगों की एकता देखते ही बनती। हमें भी दिल्ली वालों की तरह पीड़िता को न्याय दिलाना होगा। पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवाना होगा। तभी दुष्कर्म पीड़िता को न्याय मिल सकेगा। महापंचायत में पूर्व विधायक शिवसिंह चक, मधू बघेल, नरेंद्र सिंह, उदयप्रताप सिंह, अशोक सिंह, शिशुपाल सिंह, भूमिपाल सिंह, पदम सिंह, विनोद पाल सिंह, डा  बारेलाल, नरेंद्र सिंह, राघवेंद्र, वीपी सिंह, जगन सेठ, सुशील चक, लाखन सिंह, नीलम दिवाकर, पुष्पेंद्रपाल सिंह आदि थे।

महापंचायत में पहुंचे डेढ़ दर्जन गांवों के लोग
टूंडला ब्यूरो। भाजपा की महापंचायत में क्षेत्र के लगभग डेढ़ दर्जन गांवों के हजारों लोग पहुंचे। कदमखंड आश्रम में पैर रखने की जगह तक नहीं थी। ग्रामीणों से भरे आश्रम में सभी लोगों ने एकसुर में पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए कसम खाई।
विज्ञापन


27 को जिला मुख्यालय पर धरने का ऐलान
महापंचायत से पूर्व बघेल ने हुंकार भरी कि अगर चार दिनों में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती तो आगामी 27 मई को जिला मुख्यालय पर पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हजारों लोग धरना देंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें