फिरोजाबाद। ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत हो गई। श्रमिक रामगढ़ थाना क्षेत्र के गांव कुतुकपुर चनौरा का रहने वाला था। वह फैक्टरी से काम कर पैदल घर जा रहा था।
रामगढ़ थाना क्षेत्र के गांव कुतुकपुर चनौरा निवासी राजकुमार (20) जलेसर रोड स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। शुक्रवार रात दस बजे वह फैक्टरी से पैदल घर जा रहा था। रात करीब साढ़े दस बजे वह रामगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत चनौरा पुल के समीप पहुंचा था। तभी ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही आसपास के लोग एकत्रित हो गए।
रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना कर भाग रहे ट्रक को पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन भी पोस्टमार्टमगृह पर आ गए। रामगढ़ थानाध्यक्ष हरर्वेंद्र मिश्रा ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेने के साथ ही चालक को हिरासत में ले लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है।