फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: अमर उजाला के स्थापना दिवस पर महिला सुरक्षा समिति ने किया पौधरोपण

विज्ञापन
अमर उजाला के स्थापना दिवस पर पौधारोपण करती महिलाएं। संवाद।
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अमर उजाला की 77वीं वर्षगांठ के अवसर पर महिला सुरक्षा समिति ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पहल करते हुए लेबर कॉलोनी में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। समिति की महिलाओं ने एक दर्जन से ज्यादा पौधारोपण कर समाज को हरियाली और स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन

समिति की संरक्षक मधुरिमा वशिष्ठ और महानगर अध्यक्ष पूजा शर्मा के नेतृत्व में एक दर्जन से ज्यादा पौधे लगाए गए। मधुरिमा वशिष्ठ ने कहा कि 77 साल पूर्व अमर उजाला का पौधरोपण किया गया था, जो आज वट वृक्ष बन गया है। पर्यावरण को बचाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। पौधारोपण सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भविष्य को सुरक्षित करने का संकल्प है। महानगर अध्यक्ष पूजा शर्मा ने कहा अमर उजाला सदैव सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करता रहा है।
वरिष्ठ सदस्य पायल मित्तल ने कहा कि महिला को घर और समाज दोनों स्तर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। सुनीता भारद्वाज ने कहा पौधे लगाना हमारा धर्म है, ये हमारे जीवन का आधार हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूजा जादौन, सुनीता भारद्वाज, शिल्पी शर्मा, साधना, ज्योति, मीना मिश्रा, मधु शर्मा, पिंकी पाराशर, सरिता यादव, प्रतिभा वशिष्ठ, बबिता, रेनू शर्मा, ज्योति गुप्ता, सीमा, मीना शर्मा, बेबी वर्मा, अनुराधा उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें