फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर निकाली कलश यात्रा

Wed, 02 Jul 2025 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
पालकी यात्रा में शामिल समाज की महिलाएं। संवाद।
विज्ञापन
फिरोजाबाद। गांव जरिया में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन धार्मिक श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। कथा में क्षेत्र के महिला-पुरुषों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण व्याप्त हो गया। कथा के पहले दिन महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें परंपरागत वेशभूषा में सजी महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर भजन-कीर्तन करते हुए गांव की परिक्रमा की। कलश यात्रा ने कार्यक्रम में आध्यात्मिक गरिमा का संचार किया।
विज्ञापन

धार्मिक आयोजन में गो सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने भी पहुंचकर कथा का श्रवण किया और श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। कथा आयोजन में राजेंद्र प्रसाद भारद्वाज, ध्रुव कुमार शर्मा, करण पाराशर, सुनील भारद्वाज, पुरुषोत्तम शर्मा, हरी बाबू शर्मा, दीपक भारद्वाज, ग्रीस चंद्र कंकोरिया, अवनीश शर्मा, आकाश शर्मा, कुलदीप शर्मा, फूलन सिंह, रामचंद्र, राकेश प्रजापति, परीक्षित और संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें