झूठे मुकद्दमों में किसी भी रूप में सहयोग नहीं करें महिलाएं
-पचोखरा थाने में आयोजित किया गया ऑपरेशन जागृति-2
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला। ऑपरेशन जागृति-2 अभियान के तहत पचोखरा थाने और प्रमुख स्थानों पर लोगों को देकर जागरूक किया। इस दौरान महिलाओं को झूठे मुकद्दमो से बचने के लिए जोर दिया गया।
एसआरजी जया शर्मा ने अपनी टीम के साथ सरायनूर महल में ग्राम सचिवालय में ऑपरेशन जागृति अभियान के तहत ग्रामवासियों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन जागृति का मुख्य उद्देश्य बालक बालिकाओं को साइबर अपराध के बारे में जागरूक करना। महिलाओं को आगे करकर जो झूठे मुकद्दमे लगाए जाते हैं उनको रोकना है।
उन्होंने कहा कि किशोरियों के साथ स्वस्थ रिलेशनशिप व घरेलू हिंसा को दूर करने के लिए जागरूक करना है। उपनिरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने महिलाओं को जागरूक करते हुए मोबाइल फोन से बढ़ रहे अपराधों के बारे में बताया। कार्यक्रम में सतेंद्र सिंह, नरेंद्र, राजकुमारी, अंशू मौजूद रहे।