फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने रोक दिया बुलडोजर: बच्चों को सीने से लगाया और सड़क पर लेट गईं, पुलिस के छूट गए पसीने; देखें वीडियो

Tue, 10 Nov 2026 01:26 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

शिकोहाबाद की गिहार बस्ती में न्यायालय के आदेश पर जमीन खाली कराने पहुंची पुलिस और अमीन को महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा। महिलाएं बच्चों को लेकर बुलडोजर के आगे लेट गईं, जिसके बाद पुलिस ने 10 दिन की मोहलत देकर कार्रवाई टाल दी।

 
विज्ञापन
महिलाओं ने रोक दिया बुलडोजर - फोटो : वीडियो ग्रेब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में शिकोहाबाद में तहसील तिराहे के पास स्थित गिहार बस्ती में न्यायालय के आदेश पर जमीन खाली कराने पहुंची पुलिस और अमीन को महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा। महिलाएं बच्चों को लेकर बुलडोजर के आगे लेट गईं और जबरन हटाने पर आत्मदाह की चेतावनी दी। पुलिस ने 10 दिन की मोहलत देकर कार्रवाई टाल दी।
विज्ञापन




मंगलवार दोपहर न्यायालय अमीन रामप्रवेश यादव के साथ सीओ जयविंद गुप्ता, इंस्पेक्टर अनुज कुमार और मक्खनपुर, नसीरपुर, नगला खंगर व महिला थाने का पुलिस फोर्स पहुंचा। कार्रवाई की भनक लगते ही कई लोग मकानों में ताले लगाकर चले गए। मौके पर मौजूद महिलाओं ने कहा कि उनके पास रहने की कोई दूसरी व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वादी पक्ष ने कुछ मकानों से सामान भी बाहर निकलवाया। करीब 20 परिवार जमीन पर मकान बनाकर रह रहे हैं। न्यायालय का आदेश होने के बाद कब्जा लेने की कार्रवाई की जा रही है। लोगों के विरोध के कारण पुलिस बैकफुट पर आ गई। सीओ जयबिंद गुप्ता ने बताया कि अमीन के पास दखल का आदेश था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें