होली के बाद भी रिश्तों में मिठास घोलने के लिए संस्थाओं द्वारा समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। भारत विकास परिषद ज्योति शाखा द्वारा होली महोत्सव का रंगारंग आयोजन सोमवार को किया गया। वहीं, पल्लीवाल दिगंबर जैन महासभा एवं माथुर वैश्य शाखा सभा आदर्श नगर के होली मिलन समारोह मे एक दूसरे को बधाइयां दी गईं।
भारत विकास परिषद का होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। दीप प्रज्वलन डॉ. रश्मि जैन ने किया। होली स्पेशल हाऊजी, वन मिनट गेम्स कराए गए। बुराना ना मनो होली प्रतियोगिता में कविता विजयी रहीं। गुब्बारा फोड़ों प्रतियोगिता में दीप्ति ने बाजी मारी। वहीं अन्य प्रतियोगिताओं में रत्ना, मोनिका अव्वल रहीं। बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में पहले स्थान पर पल, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार क्रमश: गौरांगी, अभिश्री को मिला। अध्यक्षता बबीता गुप्ता और संचालन रिंकू ने किया। इस दौरान माही, रेनू, अनीता, ज्योति, शिखा, शिल्पी, कंचन आदि लोग उपस्थित रहे।
वहीं, पल्लीवाल दिगंबर जैन महासभा द्वारा आयोजित समारोह में दीप प्रज्वलन विमलचंद्र जैन और चित्र अनावरण संभव जैन ने किया। मनीष जैन, अनुराग जैन, संजय जैन, अंकित जैन आदि मौजूद रहे। वहीं माथुर वैश्य शाखा सभा आदर्श नगर का होली मिलन समारोह का आयोजन मदनलाल हैदराबाद की अध्यक्षता में किया गया। सत्यवीर गुप्ता ने कहा हम सबको मिलकर भाई चारे के साथ होली मिलन जैसे त्योहार मनाने चाहिए। पूर्व सभासद अजय गुप्ता और व्यापारी नेता मनोज गुप्ता ने भी समाज को एकजुट होने की अपील की। वयोवृद्ध समाजसेवी राम भरोसी ने शाखा सभा उत्तराचंल की तारीफ करते हुए कहा कि फीरोजाबाद मंडल में उत्तरांचल शाखा सभा नंबर एक है। इस मौके पर मदनलाल गुप्ता, मधुसूदन गुप्ता, अशोक, आलोक, वीरेंद्र, वेदप्रकाश, मधु गुप्ता, शिवा गुप्ता, कमला गुप्ता, रश्मि गुप्ता आदि मौजूद थी।
फोटो -