फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 प्रतिशत तक फसलें बर्बाद

Mon, 16 Mar 2015 10:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश का क्रम सोमवार को तड़के तक चला। जिले में 35 से 45 प्रतिशत तक फसलें बर्बाद हुई हैं। नुकसान का आंकलन करने कृषि व राजस्व विभाग की टीमें गांव-गांव दौड़ीं, मंगलवार शाम तक इसकी रिपोर्ट मिलेगी। वहीं नैपई गांव में किसान की मौत के बाद परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

फीरोजाबाद। जिले में बारिश व ओलावृष्टि के कारण 35 से 45 प्रतिशत तक फसलें बर्बाद हुई हैं। सदर तहसील के नैपई गांव में फसल बर्बाद देख अटैक पड़ने से किसान रहीशपाल की मौत हो गई। उन्होंने बंटाई पर खेत लिया था। ओले गिरने से आलू जमीन में धंस गया। गेहूं, जौ की फसलें खेतों में बिछ गई। वहीं खीरा, तोरई, लौकी की बेल टूटने के कारण भारी नुकसान हुआ है। डीएम विजय किरन आनंद के निर्देश पर कृषि, उद्यान विभाग की टीमें गांवों में दस्तक देती दिखाई दीं। प्रशासन की ओर से लेखपालों के माध्यम से रिपोर्ट मंगाई जा रही है।
रविवार को शुरू हुआ बारिश का दौरान सोमवार सुबह तक जारी रहा। रुक-रुककर हुई बारिश के कारण आलू की क्यारियों में पानी भर गया। ओलावृष्टि एवं बारिश के कारण आलू की फसल ऊपर दिखाई देने लगी। इससे आलू हरा हो जाएगा। इधर गेहूं, जौ की फसल खेतों में बिछी दिखाई दी। हाथवंत एवं नारखी ब्लाक में बड़े पैमाने पर फसल बर्बाद हुई। अरांव व मदनपुर ब्लाक में आलू की फसल को नुकसान हुआ है। नैपई, नगला शेख, रैपुरा व खेड़ा गनेशपुर, खंजापुर, गाजीपुर मोढ़ा, कनैटा, गौंछ के साथ ही आस-पास के गांवों में 60 प्रतिशत तक गेहूं की फसल खेतों में बिछी दिखाई दी। यमुना की तलहटी वाले क्षेत्रों में गेहूं एवं जौ की फसल को काफी हानि हुई है। धनियां व मेथी के साथ सौंप की फसल को चपत लगी है। डीएचओ बलजीत सिंह ने बनीपुरा, शेखूपुर, रैपुरा व बबाइन सहित कई गांवों में दौरा कर बर्बाद हुई फसल को देखा।
विज्ञापन

बारिश एवं ओलावृष्टि को ध्यान में रखते हुए जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, न्याय पंचायत स्तर पर किसान सहायक, बीटीएम, एटीएम सभी को फसल हानि के सर्वे का काम सौंपा है। मंगलवार की शाम तक रिपोर्ट मिलेगी। एलडीएम, नावार्ड व इंश्योरेंस कंपनियों को सूचना दी है ताकि किसानों को बीमा का लाभ मिल सके।
डीपी सिंह, उप निदेशक कृषि प्रसार फीरोजाबाद।

मार्च माह में कब कितनी हुई बारिश मिमी में
दिनांक     फीरोजाबाद  शिकोहाबाद  जसराना
एक मार्च   00.00      00.00       04.20
दो मार्च     05.20      02.00       02.10
तीन मार्च   18.30      10.00       19.04
15 मार्च    00.00     16.00       05.20
16 मार्च    20.20     22.20      17.06
-------------------------------

किसान की मौत से परिवार में मचा कोहराम
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। सदर तहसील के ग्राम नैपई निवासी किसान रहीशपाल (60) पुत्र जीवाराम की मौत रविवार की शाम फसलों को बर्बाद होता देखने के बाद ही हो गई थी। रहीशपाल के भाई अमर सिंह ने बताया कि वह खेतों को बंटाई पर लेकर प्रतिवर्ष दस से 12 बीघा गेहूं करते थे। गेहूं की फसल गिरने के कारण वह काफी परेशान थे। पति की मौत के बाद शिवदेवी का बुरा हाल था। रहीशपाल की एक बेटी प्रियांजली सिंह उर्फ बैजंती की एक वर्ष पूर्व की शादी हुई है। अमर सिंह ने बताया कि सोमवार को तहसील से कानूनगो भी गांव में जांच करने आए थे। वह रिपोर्ट बनाकर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें