शब्दम द्वारा समाज में अग्रणी भूमिका निभाने वाली महिलाओं को सम्मानित करते हुए डॉ. रजनी यादव।
- फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। शब्दम् संस्था द्वारा कोरोना काल के दौरान किए गए समाजसेवा से जुड़े कार्यों के लिए महिलाओं को सम्मानित किया गया। इनमें डॉ. संगीता माथुर, ईशा आहूजा, संगीता शर्मा एवं नीतू सिंह शामिल हैं। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष किरण बजाज एवं गीतिका बजाज की मुम्बई से भेजी कविता को पढ़कर सुनाया गया। महिलाओं की ज्वलंत समस्याओं को अरविन्द तिवारी एवं महेश आलोक ने अपनी रचनाओं के माध्यम से सभागार में प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रजनी यादव ने की। डॉ. माथुर ने कहा कि महिलाओं के लिए सिर्फ स्वयं को स्वस्थ रखना नहीं बल्कि पूरे परिवार को स्वस्थ रखने की जिम्मेदारी है। आहूजा ने कोविड काल के दौरान विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा से जोड़ने के लिए अपने अनुभवों से सभागार को जोड़ा। संचालन दीपक औहरी ने तथा धन्यवाद ज्ञापन मंजर उल.वासै ने किया।
कार्यक्रम में उमा भदौरिया, आरसी गुप्ता, मीना गुप्ता, आरएन यादव, संगीता शर्मा, रत्नेश कुलश्रेष्ठ, मुकीमा मंजर, आकाश यादव, आशीष यादव, दीप्ती सक्सेना, शशिप्रभा यादव, प्रियम यादव, बुद्धप्रिय गौतम, मधु शुक्ला, सीमा शाक्या, प्रबीन बेगम, सविता शर्मा, प्रीती औहरी, कु.संस्कृति, तान्या जादौन, रिद्धी, सिद्धी, मोहित जादोंन, अजय शर्मा, दुर्ग सिंह एवं लवली उपस्थित रहे।