फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिहार बस्ती में जिला आबकारी अधिकारी ने मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र टू कौशल कुमार ने शुक्रवार देर रात गिहार कॉलोनी में अवैध शराब एवं कच्ची शराब निर्माण के संबंध में दबिश दी। इस दौरान सीटू उर्फ अरविंद निवासी गिहार कॉलोनी के यहां से लगभग 20 लीटर कच्ची शराब और दस किलो ग्राम लहन बरामद किया।
विज्ञापन

अपर आबकारी आयुक्त, आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश और जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह व एसएसपी अजय कुमार के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने की घरों की तलाशी ली। इस दौरान सीटू अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। जब उसके बारे में स्थानीय लोगों से पूछताछ की तो किसी ने कुछ नहीं बताया। इसी दौरान एक युवक ने बताया कि सीटू एक खाली प्लॉट में लहन छुपा कर रखता है। जब प्लॉट में तलाशी ली गई तो लगभग 30 किलो लहन बरामद किया। उसके मकान से 20 लीटर कच्ची शराब और दस किलो लहन बरामद किया। मौके पर ही बरामद लहन और कच्ची शराब को नष्ट करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें