फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला आयोग की सदस्य ने सुना पीड़िताओं का दर्द

विज्ञापन
फिरोजाबाद। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में महिलाओं की समस्या सुनतीं राज्य महिला आयोग की सदस्य सुमन च - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुमन चतुर्वेदी ने बुधवार को महिला उत्पीड़न से जुडे़ मामलों की सुनवाई कर जारी निर्देशों का परीक्षण भी किया। राज्य महिला आयोग की सदस्या सुमन चतुर्वेदी ने बुधवार को महिला पीडब्ल्यूडी निरीक्षण भवन में महिला उत्पीड़न से जुडे़ मामलों की सुनवाई की। घरेलू हिंसा के मामले में आयोग की सदस्या ने सीओ शिकोहाबाद इंदुप्रभा को बुलाकर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

आजमाबाद अरांव निवासी एक महिला ने बताया कि दहेज में कार नहीं मिलने के कारण ससुरालीजन उसे परेशान कर रहे हैं। महिला की शिकायत पर उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान पूर्व दर्ज मामलों में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की समीक्षा भी की गई। जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. प्रज्ञाशंकर, बाल संरक्षण अधिकारी अपर्णा, काउंसलर अखिलेश शर्मा एवं आयोग के भोलू वर्मा व महिला थाना प्रभारी मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें